औरैया में घरेलू कलह की दोहरी त्रासदी: ताजपुर और काजीपुर में दो महिलाओं की मौत

औरैया में घरेलू कलह की दोहरी त्रासदी: ताजपुर और काजीपुर में दो महिलाओं की मौत

औरैया,  (जनवार्ता)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को घरेलू विवाद से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक घटना ताजपुर गांव की है, जहां पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं दूसरी घटना काजीपुर हजरतपुर में सामने आई, जहां पांच माह पहले विवाहिता बनी युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। दोनों घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई और परिवारों में मातम छा गया।

rajeshswari


ताजपुर गांव निवासी मोहित कुमार की 26 वर्षीय पत्नी रीना देवी का शनिवार को घरेलू बातों को लेकर पति से विवाद हो गया। बताया गया कि गैस सिलिंडर न लाने और पशुओं को चारा न डालने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद मोहित सब्जी लेने बाजार चला गया, जबकि रीना घर में ही रही। कुछ देर बाद रीना पहली मंजिल पर गई और दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मोहित वापस लौटा और ऊपर पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। परिजनों और पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रीना अपने पीछे डेढ़ वर्ष की एक मासूम बेटी छोड़ गई है। उसका मायका कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में बताया गया है। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। पति मोहित पिकअप वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   ट्रैवल,टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से बड़ी खुशखबरी! 70 से 80 हजार नौकरियों की संभावना


इसी दिन कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर हजरतपुर गांव में 20 वर्षीय अनुप्रिया का शव घर की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि अनुप्रिया की शादी महज पांच माह पहले 24 नवंबर 2025 को हुई थी। विवाहिता की संदिग्ध मौत से मायके पक्ष में आक्रोश है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में घरेलू कलह का एंगल सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *