शर्मनाक रिश्ते की हद पार: पिता-बेटी ने किया विवाह, डीएनए जांच में खुला राज

शर्मनाक रिश्ते की हद पार: पिता-बेटी ने किया विवाह, डीएनए जांच में खुला राज

सौतेली बहन से शर्त जीतने की सनक में बनाया संबंध, कोर्ट ने सुनाई सजा

अमेरिका के नेब्रास्का से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही सगी बेटी के साथ न केवल शारीरिक संबंध बनाए बल्कि उससे विवाह भी कर लिया। घटना के उजागर होने के बाद पुलिस और अदालत दोनों ही हैरान रह गए।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, ट्रैविस फील्डग्रोव नामक व्यक्ति ने वर्ष 2000 में अपनी पत्नी और नवजात बेटी को छोड़ दिया था। बेटी, जिसका नाम सामंथा बताया गया, लगभग 20 वर्ष की उम्र में पहली बार अपने पिता से मिली। कुछ समय बाद दोनों के बीच संबंध सामान्य पारिवारिक दायरे से बाहर चले गए।


बताया जा रहा है कि सामंथा की अपनी सौतेली बहन से नहीं बनती थी। इसी तनाव के चलते उसने एक अजीब शर्त रखी कि वह अपने पिता के साथ संबंध बनाकर दिखाएगी। इसी सनक में उसने यह कदम उठाया और बाद में दोनों ने विवाह भी कर लिया।


मामला तब सामने आया जब यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। प्रारंभ में दोनों ने अपने रिश्ते से इनकार किया, लेकिन पुलिस जांच और डीएनए टेस्ट में सच्चाई उजागर हो गई। रिपोर्ट में 99.99 प्रतिशत मेल मिलने पर यह साबित हो गया कि दोनों का संबंध पिता-पुत्री का ही है।


कानून के तहत इस प्रकार का विवाह अवैध है। अदालत ने दोनों को दोषी ठहराते हुए पिता ट्रैविस फील्डग्रोव को 2 वर्ष की सजा और सामंथा को 9 महीने की जेल की सजा सुनाई। साथ ही यह निर्देश भी दिया गया कि रिहाई के बाद दोनों एक-दूसरे से कोई संपर्क नहीं रखेंगे।
यह मामला समाज में रिश्तों की मर्यादा और कानून की अहमियत को एक बार फिर उजागर करता है।

इसे भी पढ़े   यूपी क्राइम: कारोबारी को तीन बदमाशों ने मारी गोली खुद बताई गोली कांड की कहानी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *