पूर्व आईपीएस अधिकारी ने पटियाला में खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने पटियाला में खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

पटियाला: पंजाब पुलिस के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और आईजी रैंक से रिटायर अमर सिंह चहल ने सोमवार को पटियाला स्थित अपने आवास में रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

rajeshswari

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। चहल को तत्काल सिविल अस्पताल पटियाला ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें अमर सिंह चहल ने ऑनलाइन फ्रॉड के कारण हुई भारी आर्थिक क्षति और लगातार बढ़ते मानसिक तनाव का जिक्र किया है। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। नोट की वैधता और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

अमर सिंह चहल 2015 के फरीदकोट गोलीकांड मामले में आरोपी थे। इस घटना में पंजाब पुलिस की एसआईटी ने 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल और कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें चहल का नाम भी शामिल था। चहल पंजाब पुलिस में आईजी रैंक तक पहुंचे थे और 2023 में रिटायरमेंट के बाद पटियाला में रह रहे थे।

पुलिस ने इस घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। मामले की आगे की जानकारी जांच के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी।

इसे भी पढ़े   स्टांप राज्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *