गाजियाबाद : 4 वर्षीय मासूम को दुष्कर्म के बाद झाड़ियों में फेंका

गाजियाबाद : 4 वर्षीय मासूम को दुष्कर्म के बाद झाड़ियों में फेंका

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 11 चोटों के निशान, सिर पर ईंट-पत्थर के वार और दांत काटने के घाव

गाजियाबाद : नंदग्राम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। पड़ोसी युवक ने मात्र चार साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अगवा किया, उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर राज खुलने के डर से ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर कुल 11 चोटों के निशान मिले हैं, जिनमें सिर पर तीन गंभीर वार, गला घोंटने के निशान, दांत काटने के घाव और निजी अंगों पर चोटें शामिल हैं।

rajeshswari

घटना सोमवार देर शाम की है। बच्ची घर के बाहर पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी गौरव प्रजापति (28 वर्ष) ने उसे बहला-फुसलाकर ले गया। शाम को पिता दिहाड़ी मजदूर काम से लौटे तो बच्ची लापता थी। पड़ोस के बच्चों ने बताया कि गौरव उसे चॉकलेट दिलाने का बहाना बनाकर ले गया था। परिवार और स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की। रात करीब 8:45 बजे उन्हें सुनसान खेत में बच्ची खून से लथपथ, बुरी तरह घायल हालत में झाड़ियों में मिली।

बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को डायल-112 पर सूचना मिली थी। नंदग्राम थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरव को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के सिर पर ईंट व पत्थर से तीन गंभीर वार किए गए। गले पर घोंटने के निशान, शरीर पर दांत काटने के कई घाव और प्राइवेट पार्ट पर चोटों से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 238 (सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़े   गोमती जोन : साइबर फ्रॉड के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

पूछताछ में आरोपी गौरव प्रजापति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि अपराध छिपाने के लिए ही बच्ची की हत्या की। घटनास्थल पर सबूत जुटाने ले जाते समय आरोपी ने पुलिस पर पहले से छिपाए अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। उसके पास से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने नंदग्राम थाने पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बच्ची के पिता ने न्याय की अपील करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी मांगी है।

पुलिस ने आगे की जांच जारी रखते हुए कहा है कि आरोपी फैक्ट्री में मजदूरी करता था और परिवार का पड़ोसी था। इस जघन्य घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आरोपी ने जुर्म कबूल किया और पुलिस पर हमला करने की कोशिश की, जिसका जवाब दिया गया। कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह घटना बच्चों की सुरक्षा और पड़ोसी क्षेत्रों में जागरूकता की कमी को उजागर करती है। प्रशासन से मांग है कि ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी वारदात न हो सके।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *