IPL 2026: धोनी के बिना उतरी चेन्नई को राजस्थान ने 8 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों में फिफ्टी

IPL 2026: धोनी के बिना उतरी चेन्नई को राजस्थान ने 8 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों में फिफ्टी

गुवाहाटी। IPL 2026 के 19वें सीजन में MS Dhoni की गैरमौजूदगी में मैदान पर उतरी Chennai Super Kings को हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत करनी पड़ी। Rajasthan Royals ने सोमवार को बरसापारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का राजस्थान का फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ और CSK की पूरी टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 127 रन पर सिमट गई। जवाब में राजस्थान ने महज 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
राजस्थान की जीत के सबसे बड़े नायक युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi रहे। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। सूर्यवंशी ने 52 रन की अपनी शानदार पारी में 4 चौके और 5 लंबे छक्के लगाए, जिससे चेन्नई की वापसी की उम्मीदें जल्दी खत्म हो गईं।
गेंदबाजी में राजस्थान के बॉलर्स ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। Ravindra Jadeja, Jofra Archer और Nandre Burger ने 2-2 विकेट लेकर चेन्नई की बल्लेबाजी को बुरी तरह झकझोर दिया। चेन्नई की ओर से Jamie Overton ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि Anshul Kamboj ने गेंदबाजी में 2 विकेट झटके।
मुकाबले से पहले चेन्नई को बड़ा झटका तब लगा जब पूर्व कप्तान MS Dhoni चोट के कारण करीब दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए। इसके अलावा Dewald Brevis भी चोट की वजह से शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में टीम की कप्तानी Ruturaj Gaikwad संभाल रहे हैं।
128 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए Yashasvi Jaiswal ने 38 रन की नाबाद पारी खेली और 13वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर टीम को जीत दिला दी। उनके साथ कप्तान Riyan Parag 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले Dhruv Jurel ने 18 रन की उपयोगी पारी खेली। राजस्थान ने 9वें ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर अपनी जीत लगभग तय कर दी थी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी: मिर्जामुराद में कबाड़ी दुकान से चोरी के 4 कटे इंजन बरामद, मालिक गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *