ट्रेन के टॉयलेट में जज की पत्नी की मौत, साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका

ट्रेन के टॉयलेट में जज की पत्नी की मौत, साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका

रतलाम  (जनवार्ता)। चलती ट्रेन में एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) की पत्नी की अचानक मौत हो गई। महिला ट्रेन के टॉयलेट में अचेत अवस्था में मिलीं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जताई जा रही है।

rajeshswari

मृतका की पहचान उषा चौहान (उम्र लगभग 45-50 वर्ष) के रूप में हुई है। वे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में पदस्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान की पत्नी थीं। दंपति जोधपुर से निंबाहेड़ा की ओर कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 17606) से यात्रा कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी अलग-अलग कोच में सवार थे। यात्रा के दौरान उषा चौहान ने पति को बताया कि वे वॉशरूम जा रही हैं। काफी देर तक वापस न लौटने पर चिंता हुई। निंबाहेड़ा स्टेशन पर उतरने के बाद जज राजकुमार चौहान ने पत्नी को न देखकर जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर ट्रेन को जावरा स्टेशन पर रोकवाया।

ट्रेन के एक कोच के टॉयलेट का दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब न मिलने पर रेलवे कर्मचारियों और जीआरपी की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर महिला अचेत पड़ी मिलीं। उन्हें तुरंत जावरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार, मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक प्रतीत होता है, जिसमें व्यक्ति को अचानक गंभीर लक्षण महसूस नहीं होते और स्थिति बिगड़ जाती है। हालांकि अंतिम कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शव अपने साथ ले गए।

इसे भी पढ़े   लखनऊ: नए साल की रात नशे में धुत दरोगा ने हजरतगंज चौराहे पर मचाया उत्पात

इस घटना से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *