प्रयागराज : वैलेंटाइन डे पर कमरे में लटकता मिला 12वीं का छात्र

प्रयागराज : वैलेंटाइन डे पर कमरे में लटकता मिला 12वीं का छात्र

पिता ने लगाया ब्लैकमेलिंग कर हत्या का आरोप

प्रयागराज (जनवार्ता) : वैलेंटाइन डे की सुबह प्रयागराज के टैगोर टाउन इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। यहां 12वीं कक्षा के छात्र आशुतोष प्रताप गिरी (उम्र लगभग 15-17 वर्ष) का शव अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। आशुतोष गुरु नानक इंटर कॉलेज, नवाबगंज में पढ़ता था और डी कारगिल हाइट्स कोचिंग में एनडीए की तैयारी कर रहा था।

rajeshswari

परिवार का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। आशुतोष के पिता, होमगार्ड विनोद कुमार गिरी (जो 112 डायल गाड़ी के ड्राइवर हैं), ने एक लड़की पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, लड़की ने बेटे से लगातार पैसे मांगे और काफी रकम वसूल ली। जब आशुतोष ने इनकार किया, तो लड़की ने झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। लड़की के कुछ दोस्त भी इसमें शामिल थे और वे जान से मारने की धमकियां दे रहे थे।

घटना के समय आशुतोष की मां और बहन किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थीं, इसलिए वह अकेला दूसरे मकान में सो रहा था। सुबह करीब 6 बजे पिता और बड़े भाई ने दरवाजा खटखटाया, तो कमरा खोलकर देखा कि आशुतोष फंदे से लटक रहा था।

कमरे से एक सु-साइड नोट बरामद हुआ, जिसमें लिखा था: “मैं तुमसे प्यार करती हूं, लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती। तुम मर जाओ, मुझसे कोई मतलब नहीं।” इसके अलावा, आशुतोष के मोबाइल में 13 फरवरी की रात लड़की का मैसेज मिला, जिसमें सिर्फ “मर जाओ” लिखा था। लड़की जयराज मेमोरियल गर्ल्स हॉस्टल में रहती है और दोनों के बीच दोस्ती थी।

इसे भी पढ़े   वाराणसी की लौंगलता और नाव क्राफ्ट को मिलेगा वैश्विक सम्मान

पिता की तहरीर पर पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है। जार्जटाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा कि मौत आत्महत्या थी या हत्या। फिलहाल जांच जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *