आरसीबी ने जीता WPL 2026 का खिताब, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

आरसीबी ने जीता WPL 2026 का खिताब, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

नई दिल्ली (जनवार्ता)। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने एक बड़ा रन चेज करते हुए इतिहास रच दिया।
फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं लॉरा वोल्वार्ट ने 25 गेंदों में नाबाद 44 और चिनेल हेनरी ने 15 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत दमदार रही। कप्तान स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों की शानदार पारी खेली। उनके साथ जॉर्जिया वॉल ने भी 79 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। आखिर में राधा यादव ने दो चौके लगाकर टीम को जीत दिलाई और खिताब पर कब्जा पक्का किया।
इससे पहले आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली ने बड़े स्कोर के साथ दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन आरसीबी की बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीतकर अपनी ताकत साबित कर दी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   शाहरुख को हुआ मोतियाबिंद! मुंबई में 1 आंख का हुआ गलत इलाज तो तुरंत रवाना हुए अमेरिका
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *