सारनाथ में रिटायर्ड रेलकर्मी से लूट, पुलिस पर गंभीर आरोप

सारनाथ में रिटायर्ड रेलकर्मी से लूट, पुलिस पर गंभीर आरोप

वाराणसी (जनवार्ता) : सारनाथ थाना क्षेत्र के बुद्ध नगर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ देर रात लूट की एक वारदात हुई। घटना के अनुसार, वे पुराने आरटीओ स्थित एक मित्र से मिलकर घर लौट रहे थे, तभी बुद्ध नगर कॉलोनी के तिराहे पर स्थित मंदिर के पास तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने सफेद गमछे से मुंह बांध रखा था। उन्होंने पीड़ित को धक्का देकर गिरा दिया और पीठ पर मुक्के मारकर मारपीट की। इसके बाद उन्होंने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और एक ही बाइक पर सवार होकर पुरानी आरटीओ की ओर फरार हो गए।

rajeshswari

घटना से घबराए अजय कुमार श्रीवास्तव किसी तरह घर पहुंचे और अपने बेटे को पूरी वारदात की जानकारी दी। उसी रात उन्होंने सारनाथ थाने में लिखित तहरीर (शिकायत) दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार, थाने पर मौजूद मुंशी ने उन्हें सुबह रिसीविंग लेने के लिए कहा और घर भेज दिया।

अगले दिन सुबह जब वे तहरीर की कॉपी लेने थाने पहुंचे, तो एक अन्य मुंशी ने उनसे मोबाइल खो जाने की तहरीर लिखवाने पर जोर दिया। पुलिस के इस रवैये से परेशान होकर पीड़ित को अंततः गुमशुदगी की तहरीर लिखनी पड़ी। आरोप है कि पुलिस ने मूल लूट की घटना को गुमशुदगी के केस में दर्ज कर लिया, जिससे जांच की दिशा प्रभावित होने की आशंका है।

स्थानीय निवासियों और पड़ोसियों का कहना है कि बुद्ध नगर कॉलोनी और आसपास के इलाके में ऐसी लूट-मारपीट की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। उनका आरोप है कि पुलिस की गश्त न होने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

इसे भी पढ़े   संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

पीड़ित अजय कुमार श्रीवास्तव ने मामले की उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके और पुलिस की कथित लापरवाही या गलत रिपोर्टिंग पर भी ध्यान दिया जाए।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *