आजमगढ़ में वाराणसी की बेटियों का जलवा, 7 पदक जीतकर बना स्टेट रेसलिंग चैंपियन

आजमगढ़ में वाराणसी की बेटियों का जलवा, 7 पदक जीतकर बना स्टेट रेसलिंग चैंपियन

कांटे की टक्कर में कानपुर को पछाड़ा

वाराणसी/आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आयोजित जूनियर बालिका प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में अपना परचम लहराया। खेल विभाग एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में 9 से 11 जनवरी तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ में हुई इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने कुल 150 अंक अर्जित कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।
चैंपियनशिप की दौड़ में वाराणसी मंडल ने कड़े मुकाबले में कानपुर मंडल को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। वाराणसी की टीम ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीतकर यह उपलब्धि दर्ज की, जबकि कानपुर मंडल 135 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
पदक विजेता पहलवान
नेहा पाल (50 किग्रा) – स्वर्ण
आंचल यादव (57 किग्रा) – स्वर्ण
खुशी चौहान (62 किग्रा) – स्वर्ण
आराध्या यादव (65 किग्रा) – रजत
निवास लक्ष्मी यादव (72 किग्रा) – रजत
कौशिकी पाल – रजत
76 किग्रा वर्ग – कांस्य पदक
दिग्गजों ने दी बधाई
वाराणसी मंडल की इस ऐतिहासिक जीत पर भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ‘बबलू’, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह तथा महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्थानीय स्तर पर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजीव सिंह ‘रानू’, संयुक्त सचिव गोरख यादव, राजकुमार मिश्रा एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने भी विजेता बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।
उत्साहपूर्ण उपस्थिति
प्रतियोगिता के दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी जयप्रकाश यादव, सुभाष चंद्र भारद्वाज, अशोक यादव, सुनील यादव, विशाल यादव सहित बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
वाराणसी मंडल की बेटियों की यह सफलता न सिर्फ जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बनी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   दो वाहन चोर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *