रील बनाते समय पुल से गिरा युवक

रील बनाते समय पुल से गिरा युवक

भारी स्लैबों के नीचे दबकर मौत

बरेली (जनवार्ता)। सोशल मीडिया के लिए रील बनाना 22 वर्षीय युवक को भारी पड़ गया। निर्माणाधीन पुल पर वीडियो शूट के दौरान पैर फिसलने से युवक नीचे गिर गया। उसके ऊपर करीब 100 किलो वजनी तीन सीमेंट स्लैब गिर गईं, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।
घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिजौलिया गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे की है। मृतक की पहचान रिछोला किफायतुल्ला निवासी मोहम्मद फैजान के रूप में हुई है। वह पेशे से नाई था और इंस्टाग्राम पर उसके करीब 9635 फॉलोवर्स थे।
दोस्त कर रहा था वीडियो शूट
बताया गया कि फैजान अपने दोस्त अनुज गंगवार के साथ निर्माणाधीन पुल पर रील बनाने पहुंचा था। अनुज मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। फैजान पुल के किनारे रखी सीमेंट स्लैबों पर चढ़कर पोज दे रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर पुल से नीचे खेत की ओर गिर पड़ा।
ऊपर से गिरीं भारी स्लैब
फैजान के गिरते ही ऊपर रखी तीन भारी सीमेंट स्लैब भी खिसककर उसके ऊपर आ गिरीं। स्लैबों के नीचे दबने से वह बुरी तरह घायल हो गया। दोस्त अनुज ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन भारी स्लैब हटाना संभव नहीं था। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों और परिजनों को सूचना दी।
हाइड्रा मशीन से निकाला गया शव
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और निर्माण कार्य में लगे मजदूर मौके पर पहुंचे। भारी स्लैबों को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन मंगाई गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्लैब हटाई गईं, लेकिन तब तक फैजान की सांसें थम चुकी थीं।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   अमेठी: भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *