Tuesday, May 30, 2023
spot_img
Homeराज्य की खबरेंबाहर रोती रही बच्ची,अंदर मां-बाप ने दी जान:4 साल पहले हुई थी...

बाहर रोती रही बच्ची,अंदर मां-बाप ने दी जान:4 साल पहले हुई थी शादी

आगरा। आगरा में बुधवार शाम को चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पति-पत्नी ने बेटी को घर के बाहर निकालकर सुसाइड कर लिया। ढाई साल की मासूम बाहर रो रही थी। पड़ोसियों को यह बात कुछ अजीब लगी। जब उन्होंने घर के अंदर झांक कर देखा तो पति-पत्नी साड़ी के सहारे फंदे पर लटके हुए थे। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामला मलपुरा थानाक्षेत्र के धानौली का है।

मौके पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पड़ोसियों की माने तो पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। शायद इसी के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि धानौली में ईश्वरी (32) पत्नी बबली (30) और ढाई साल की बेटी लावण्या के साथ रहता था। उनकी शादी चार साल पहले हुई थी। वह मूल रूप से थाना कागरोल के गांव इकरामनगर का रहने वाला है। धनौली में वह मजदूरी करता था।

बुधवार शाम लगभग 4 बजे बेटी लावण्या घर के बाहर रो रही थी। पड़ोसियों ने जब देखा तो उन्होंने घर के बाहर से आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद जब पड़ोसियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो दंपती के सुसाइड का पता चला। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई।

मलपुरा पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। साथ ही पड़ोसियों से पूछताछ की। मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दी। देर शाम दोनों के परिजन धनौली पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

इसे भी पढ़े   'संकीर्ण दिमाग' वाली राजनीति…अमेरिकी सांसद के पीओके दौरे पर भारत की खरी-खरी

कल ही पति के पास आई थी पत्नी
पड़ोसियों ने बताया कि बबली पति से नाराज होकर 8 दिन पहले मायके चली गई थी। वह कल शाम को ही घर आई थी। दंपती जिस घर में रहते हैं, वहां पहले ईश्वरी के पिता सुखराम रहते थे। वह यहां पर 30 साल तक रहे।

ईश्वरी की बबली से शादी के बाद वह अपने पुश्तैनी गांव इकरामनगर चले गए थे। बेटे और बहू ने आत्महत्या क्यों की इस पर पिता कुछ नहीं बता सके। उन्होंने कहा कि सब कुछ तो ठीक चल रहा था। फिर न जाने ऐसा कदम क्यों उठाया।
एसीपी अछनेरा राजीव सिरोही ने बताया कि पति-पत्नी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। आत्महत्या का कोई कारण अभी निकालकर नहीं आया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img