Homeराज्य की खबरेंनई दिल्लीइस तारीख को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण,जानिए किस समय होगा...

इस तारीख को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण,जानिए किस समय होगा शुरू

नई दिल्ली। अक्टूबर महीने में इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। अगले महीने लगने वाले सूर्य ग्रहण के दिन अमावस्या भी पड़ने वाली है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। इस सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल भी रहेगा। धार्मिक मान्यताएं हैं कि सूतक काल के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य करने से बचा जाता है।

इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण

अक्टूबर में लगेगा चंद्र ग्रहण
इस साल लगने वाले आखिरी सूर्य ग्रहण की बात करें तो पितृपक्ष के अंतिम दिन ये ग्रहण लगने वाला है। इस दिन अमावस्या भी पड़ रही है। ये सूर्य ग्रहण अगले महीने यानी 14 अक्टूबर को लगेगा। मुख्य रूप से सूर्य ग्रहण अमेरिका में नजर आएगा। अमेरिका के साथ-साथ इस ग्रहण को एंटीगुआ, कनाडा, ब्राज़ील, जमैका, अमेरिका, कोलंबिया अटलांटिक और आर्कटिक देशों में भी देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण लगने का समय
भारतीय समय के अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर मध्यरात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। खास बात ये है कि ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण का प्रभाव उसी क्षेत्र में ज्यादा पड़ता है जहां ये दिखाई देता है। ऐसे में भले ही इसके सूतक का देश में कोई प्रभाव न पड़े, लेकिन कुछ राशियों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

इसे भी पढ़े   हर्ष फायिरंग में वृद्ध को लगी गोली,मौत

2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जहां 14 अक्टूबर को लग रहा है,वहीं अंतिम चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को रात 1 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर सुबह 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। बता दें कि ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल में देवी-देवताओं की पूजा-पाठ करने की मानाही होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img