Homeराज्य की खबरेंकार सवार युवक पर स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,गोली...

कार सवार युवक पर स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,गोली लगने से हालत गंभीर

जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के नईगंज के पास रविवार देर रात कार सवार युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। ताबाड़तोड़ फायरिंग में एक गोली युवक के पेट में लगी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बक्शा थाना क्षेत्र के खुंशापुर गांव निवासी 25 वर्षीय नितेश सिंह जौनपुर से अपनी कार से रात करीब 12 बजे घर लौट रहे था। नईगंज तिराहे के पास कुछ बदमाशों ने उनकी कार को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पेट में गोली लगने से नितेश सिंह घायल हो गया। गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक,पांच से छह राउंड फायरिंग हुई। बदमाश स्कार्पियो पर सवार थे। वारदात का कारण साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   क्या रहमान ने फिल्म पर तंज कसा? मस्जिद में हिंदू की शादी का वीडियो Retweet कर लिखा-Bravo
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img