13 साल के होते ही शुरू कर देने चाहिए ये 5 काम,आंखें रहेंगी हमेशा जवान

13 साल के होते ही शुरू कर देने चाहिए ये 5 काम,आंखें रहेंगी हमेशा जवान
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। आजकल छोटे-छोटे बच्चों की आंखों पर बड़ा-बड़ा चश्मा रखा रहता है। सबसे ज्यादा टीनएजर्स को अपनी आंखों की देखभाल करनी चाहिए। इस वक्त की आदतें बुढ़ापे तक प्रभाव छोड़ती हैं। लेकिन 13 साल के बाद अधिकतर समय मोबाइल पर निकल जाता है।

13 से 25 साल तक के लोगों को आई हेल्थ सुधारने के लिए 5 काम करने चाहिए। इनसे डाइट से लेकर जीनवशैली तक हेल्दी बन जाएगी। आपकी आंखों की रोशनी हमेशा तेज रहेगी और चश्मा चढ़ने का खतरा ना के बराबर रह जाएगा।

आई हेल्थ के लिए जरूरी फूड
AOA (ref.) के अनुसार आंखों के स्वास्थ्य के लिए ल्युटिन, जीक्सैंथिन, विटामिन ए, सी, ई, और जिंक जरूरी होते हैं। इन्हें किसी भी तरह अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए हर दिन गाजर, आंवला, बादाम, मछली और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।

आई एक्सरसाइज को न करें इग्नोर
नजर तेज करने के लिए डाइट के साथ आई एक्सरसाइज महत्वपूर्ण है। लेकिन लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं जिससे कम उम्र में ही चश्मा चढ़ जाता है। आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से आई एक्सरसाइज करें। इसमें आंखों को घूमाना, बीच-बीच में लंबी दूरी पर देखना आदि शामिल है।

आराम से बनेगा काम
लगातार आंखों से टकटकी बांधने से बचें। इससे मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और वक्त के साथ नजर गिरने लगती है। लैपटॉप-मोबाइल इस्तेमाल करते हुए पलक झपकाते रहें। बीच-बीच में थोड़ी देर इनसे नजर हटाएं और बंद करके कुछ सेकेंड बैठें।

समय पर कदम उठाएं
नजर गिरने के पीछे अक्सर लापरवाही देखी जाती है। शुरुआत में ही इसके उपाय कर लिए जाएं तो इसे ज्यादा गिरने से बचाया जा सकता है। मगर लोग कम होती नजर को गंभीर होने तक इग्नोर करते रहते हैं। आप समस्या महसूस होते ही आई एक्सपर्ट को दिखाएं।

इसे भी पढ़े   किसानों ने माँ अन्नपूर्णा को धान की पहली फसल की अर्पित

रेगुलर चेकअप करवाते रहें
भारत में रुटीन और रेगुलर चेकअप को बहुत कम आंका जाता है। यह बहुत जरूरी काम है जो भविष्य में आ रही बड़ी आफत से बचा सकता है। इसके लिए हर 6 महीने- 1 साल में आंखों का चेकअप करवाते रहें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *