फीफा वर्ल्ड कप 2022 में चार-चांद लगा रहीं ये महिला रेफरी,हार बैठेंगे दिल

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में चार-चांद लगा रहीं ये महिला रेफरी,हार बैठेंगे दिल
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। 36 साल की यामाशिता योशिमी इन 3 महिला रेफरी में शामिल हैं। यामाशिता योशिमी जापान की रहने वाली हैं। आपको बता दें कि यामाशिता योशिमी साल 2019 में एएफसी चैंपियंस लीग में मैच चलाने वाली पहली महिला भी बनीं थीं।

फ्रांस की स्टेफनी फ्रापार्ट इन महिला रेफरियों में सबसे ज्यादा जाना पहचाना नाम हैं। स्टेफनी फ्रापार्ट ने 2020 में पुरुषों के चैंपियंस लीग मैच में रेफरी बनने वाली पहली महिला बनकर इतिहास की किताबों में अपना नाम लिखवा लिया था। खेल के मैदान में उनकी भूमिका के लिए आईएफएफएचएस ने वर्ल्ड की बेस्ट महिला रेफरी का अवॉर्ड भी दिया था।

रवांडा की सलीमा मुकांसंगा भी इन 3 महिला रेफरी में शामिल हैं। सलीमा मुकानसांगा साल 2012 से फीफा के लिए काम कर रही हैं। सलीमा मुकांसंगा साल 2019 के महिला वर्ल्ड कप,साल 2020 टोक्यो ओलंपिक और अब इस बड़े टूर्नामेंट में रेफरी के तौर पर चुनी गईं हैं।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए कुल 36 रेफरी, 69 असिस्टेंट रेफरी और 24 वीएआर अधिकारियों का चुनाव किया गया है। इसमें सिर्फ तीन महिलाओं को रेफरी बनाया गया है।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए असिस्टेंट रेफरी के तौर पर ब्राजील की नुएजा बैक, मैक्सिको की करेन डियाज मेडिना और अमेरिका की कैथरिन नेसबीट को शामिल किया गया है।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   सीएम योगी ने यूपी में 35 एएनएम प्रशिक्षण केंद्र और तीन शहरों में मुफ्त डायलिसिस सेंटर्स का क‍िया शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *