योग सिखाते वक्त लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को छूता था

योग सिखाते वक्त लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को छूता था
ख़बर को शेयर करे

कैनबरा। योग सिखाने के नाम पर लड़कियों को गलत तरीके से छूने के आरोपी योग टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला ऑस्ट्रेलिया के क्‍वींसलैंड का है। यहां के एक योग टीचर पर उसकी दो स्टूडेंट्स ने योग सिखाने के दौरान गलत तरीके से छूने और यौन शोषण का आरोप लगाया था।

पांच महीने से ऐसा कर रहा था आरोपी
योग टीचर पर आरोप लगाने वाली दोनों लड़कियों का कहना है कि उसके साथ बीते पांच महीने से ऐसा किया जा रहा था। आरोपी योग सिखाने और फिटनेस के नाम पर उनके प्राइवेट पार्ट्स को छूता था। शुरू में उन्होंने इग्नोर किया। लेकिन जब टीचर हद से आगे जाने लगा तो उन्होंने पुलिस में केस दर्ज कराया। आरोप लगाने वाली दोनों लड़कियों की उम्र 20 साल है।

समुद्री बीच पर घटना को अंजाम देता था
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी योग टीचर समुद्री बीच और दूसरी सार्वजनिक जगहों पर योग सिखाया करता था। यहीं पर उसने दोनों पीड़िताओं का यौन शोषण भी किया। योग टीचर पर अब तक यौन शोषण के दो मामले सामने आए हैं।

पुलिस का मानना है कि अभी और पीड़ित लड़कियां सामने आ सकती हैं। पुलिस ने इसको लेकर एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। पुलिस ने ऐसी पीड़िताओं से सामने आकर रिपोर्ट लिखवाने की अपील की है।

आरोपी को जमानत मिली,अदालत में पेश होगा
आरोपी योग टीचर को 19 अप्रैल को ही गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में उसे जमानत दे दी गई। अब 28 जून को उसे अदालत के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। पुलिस की जांच में अगर उस पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं। तो उसे कई वर्षों की सजा हो सकती है।

इसे भी पढ़े   मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता मामले में CJI का सरकार से सख्त सवाल,'14 दिनों तक कुछ क्यों नहीं हुआ?'

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *