कांग्रेस महानगर कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी के खिलाफ जताया विरोध

कांग्रेस महानगर कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी के खिलाफ जताया विरोध

वाराणसी (जनवार्ता)। महिला सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व को घेरते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को वाराणसी में प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत महिला कार्यकर्ताओं ने लहुराबीर स्थित आजाद पार्क से मैदागिन स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और राहुल गांधी के लिए कार्यालय के सामने चूड़ियां रखकर विरोध जताया।

rajeshswari

भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता राजेश सिंह और महानगर अध्यक्ष पूजा दीक्षित के नेतृत्व में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। हाथों में बैनर, पोस्टर और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने ‘नारी सम्मान में, भाजपा मैदान में’ सहित विभिन्न नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित अभद्रता और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े छात्राओं के उत्पीड़न के आरोपों के मामले में कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुनीता राजेश सिंह और पूजा दीक्षित ने आरोप लगाया कि जेएनयू में छात्राओं के उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में कांग्रेस नेतृत्व ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से इस प्रकरण पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि महिला सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कांग्रेस नेतृत्व पर महिला विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक हैं तथा महिला उत्पीड़न के मामलों में जवाबदेही की मांग कर रही हैं।

इसे भी पढ़े   “हृदय मा छे काबा, नयने मदीना” बना चुनावी मुद्दा, बंगाल में तेज हुआ ध्रुवीकरण

प्रदर्शन में नम्रता चौरसिया, साधना वेदांती, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सह संयोजक विकास बागी, चंद्रशेखर उपाध्याय, अजय गुप्ता, अमित खरे, सीता रानी मिश्रा, यशोधरा दीक्षित, नेहा कक्कड़, सपना सिंह, ममता सिंह, श्रद्धा तिवारी, सपना राय, जया केसरी, प्रज्ञा पाण्डेय, निर्मला सिंह, मीरा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, सौम्य मल्होत्रा, सोनाली सिंह, शिवानी सिंह, चित्रा मिश्रा, राकेश जायसवाल, पंकज चतुर्वेदी, सत्येंद्र सिंह, कुशाग्र श्रीवास्तव, सुमित मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, जगन्नाथ ओझा, शोभनाथ मौर्या, हीरा यादव, ऋतिक मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, विवेक पाण्डेय, दिनेश दीनू, विनय सिंह, योगेश वर्मा, सुनील यादव और अवधेश राय सहित भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी, महिला प्रतिनिधि एवं पार्षद मौजूद रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *