कैंट क्षेत्र में यातायात नियम उल्लंघन पर 10 वाहन सीज, 70 का चालान, काली फिल्म हटवाई

कैंट क्षेत्र में यातायात नियम उल्लंघन पर 10 वाहन सीज, 70 का चालान, काली फिल्म हटवाई

वाराणसी  (जनवार्ता)। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे यातायात माह के तहत कैंट थाना पुलिस ने रविवार को कैंटोन्मेंट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

rajeshswari

अभियान के दौरान कुल 10 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 70 वाहनों के खिलाफ ऑनलाइन चालान काटे गए। इन चालानों से कुल 1 लाख 12 हजार रुपये का समन शुल्क जमा कराया गया। साथ ही पांच लग्जरी चार पहिया वाहनों से काली फिल्म जबरन हटवाई गई और चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई।

थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने कहा, “सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलते रहेंगे। कोई भी व्यक्ति नियमों की अवहेलना करके नहीं बच सकेगा।”

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और वाहन के वैध दस्तावेज हमेशा साथ रखें तथा काली फिल्म, प्रेशर हॉर्न व हूटर का प्रयोग न करें।

इसे भी पढ़े   R.S. SHIVMURTI PUBLIC SCHOOL में भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *