ट्रक में 108 एंबुलेंस ने मारी टक्कर, चालक की मौके पर ही मौत

ट्रक में 108 एंबुलेंस ने मारी टक्कर, चालक की मौके पर ही मौत

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की भोर में कैथी टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार 108 एम्बुलेंस ने सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एम्बुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एम्बुलेंस में मौजूद एक अन्य व्यक्ति चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गया।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक चालक की पहचान सुनील कुमार (35) पुत्र बच् निवासी लालगंज, बस्ती के रूप में हुई है। सुनील कुमार 108 एम्बुलेंस में तैनात थे और बलिया से एक मरीज को वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराकर वापस लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि वापसी के दौरान कैथी टोल प्लाजा के समीप सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लंबी दूरी की यात्रा के कारण चालक सुनील कुमार को झपकी आ गई, जिससे उनकी एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए और चालक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के समय एम्बुलेंस में पीछे लैब टेक्नीशियन बैठे हुए थे, जो सकुशल बच गए।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि “शव को कब्जे में ले लिया गया है।” पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : मकर संक्रांति के दूसरे दिन भी बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ी अपार श्रद्धालुओं की भीड़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *