सीईआईआर पोर्टल से 14 एंड्रॉइड मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे
चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए 14 एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किए और उन्हें उनके मालिकों को सौंप दिया। यह कार्रवाई सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से की गई, जो खोए या चोरी हुए मोबाइलों को ट्रैक करने में सहायक है। टिम प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्र मोहन यादव ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया, “सीईआईआर पोर्टल की मदद से हमने लंबित शिकायतों और लापता मोबाइलों की जियोलोकेशन ट्रैसिंग की। इस प्रक्रिया के तहत 14 एंड्रॉइड डिवाइस रिकवर कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाया गया है।उन्होंने बताया कि खोए हुए मोबाइल की सूचना देने वाले नागरिकों को अब सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करानी चाहिए, जिससे ट्रैकिंग में आसानी हो। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे मोबाइल खो जाने पर तुरंत अपने नजदीकी थाने या पोर्टल पर सूचना दें।बरामद किए गए मोबाइलों में अलग-अलग ब्रांड के एंड्रॉइड फोन शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


