मुठभेड़: थाने से फरार 25000 का इनामिया गिरफ्तार

मुठभेड़: थाने से फरार 25000 का इनामिया गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता): जैतपुरा थाने से फरार कुख्यात बदमाश इरशाद उर्फ राजू को पुलिस ने शुक्रवार देर रात हनुमान फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इरशाद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को उसे मीडिया के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया।

rajeshswari

डीसीपी क्राइम सरवणन टी ने बताया कि मालगोदाम मार्ग पर रात करीब 12:30 बजे पुलिस ने इरशाद को रोकने की कोशिश की। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिससे इरशाद घायल होकर ढेर हो गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई, जिस पर चोरी का शक है।

भेलूपुर निवासी इरशाद पर वाहन चोरी समेत 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पिछले रविवार को जैतपुरा थाने की हवालात तोड़कर फरार हुआ था, जिसके बाद उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाकर उसे धर दबोचा। मुठभेड़ की सूचना पर एडीसीपी सरवणन टी और एसीपी चेतगंज ईशान सोनी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़े   बनारस के बिजली कर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ 349वें दिन भी किया जोरदार प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *