नगर निगम की सम्पत्तियों पर वक्फ बोर्ड के दावे की सूची जारी होगी
वाराणसी (जनवार्ता) । नगर निगम सदन की बैठक में हुकुलगंज वार्ड के भाजपा पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव ने नगर निगम की सम्पत्तियों पर वक्फ बोर्ड द्वारा किये गए कब्जे और दावों का मुद्दा उठाया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से ऐसी सभी सम्पत्तियों की सूची सार्वजनिक करने का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा।
प्रस्ताव पर हुई चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। नगर निगम अब जल्द ही उन सम्पत्तियों की सूची जारी करेगा, जिन पर वक्फ बोर्ड ने दावा किया है।
इस निर्णय को पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव ने नगर निगम की सम्पत्तियों की सुरक्षा और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।