अज्ञात वाहन की टक्कर से नवयुवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया जाम

अज्ञात वाहन की टक्कर से नवयुवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया जाम

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र थाना के कमौली गांव निवासी एक युवक की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे घंटों यातायात व्यवस्था ठप रही।पुलिस के अनुसार, कमौली गांव निवासी साहिल उर्फ मूसे (19) पुत्र जलालुद्दीन उर्फ बित्तन रविवार दोपहर बाद अपनी बाइक से पहड़िया की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पहड़िया-बलुआघाट मार्ग पर लखरांव गांव के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सड़क किनारे किया और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के भाई शाहिद अफरीदी ने बताया कि उनके परिवार की गौरा कला-चांदपुर मार्ग पर मुर्गा-मछली की दुकान है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। परिवार में उसकी मां अजमेरी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी महीने की 6 अप्रैल को उसकी बड़ी बहन की शादी होनी है।
जैसे ही मौत की सूचना गांव में पहुंची, आक्रोशित ग्रामीण और परिजन शव लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और उसे सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी चिरईगांव विकास मौर्या मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।बाद में थाना प्रभारी चौबेपुर वीरेन्द्र कुमार सोनकर ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और वाहन की तलाश कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन जाम समाप्त करने को राजी हुए। करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।मृतक के भाई शाहिद अफरीदी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सोना-चांदी हुआ सस्ता,1600 रुपये की आई गिरावट,क्या दिवाली तक जारी रहेगी गिरावट?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *