भेलूपुर सर्कल में सुरक्षा व्यवस्था का एसीपी ने लिया जायजा

भेलूपुर सर्कल में सुरक्षा व्यवस्था का एसीपी ने लिया जायजा

पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भेलूपुर सर्कल के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गौरव कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rajeshswari

एसीपी ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हो रहे धरना-प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि कहीं भी प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखें और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त बढ़ाने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने को भी कहा।

एसीपी गौरव कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   फतेहपुर में मिसाल बनी शादी: गैंगरेप पीड़िता का मंगेतर बना जीवनसाथी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *