वाराणसी : राजातालाब तहसील में अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य बहिष्कार

वाराणसी : राजातालाब तहसील में अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य बहिष्कार

वाराणसी (जनवार्ता) । एक अधिवक्ता पर कथित तौर पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरोध में राजातालाब तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य से पूर्ण बहिष्कार कर हड़ताल की। दर्जनों वकीलों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित निस्तारण की मांग की।

rajeshswari

प्रदर्शनकारियों ने अपना ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा, जिसमें अधिवक्ता अश्वनी कुमार के खिलाफ मिर्जामुराद थाने में दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष ने पहले दस दिनों में मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर एसोसिएशन की बैठक में प्रस्ताव पारित कर हड़ताल का फैसला लिया गया।

अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे ने आरोप लगाया कि मूल रूप से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज मामले में बाद में तहरीर में संशोधन कर अधिवक्ता अश्वनी कुमार का नाम जोड़ा गया। घटना के समय में भी असंगति बताई गई, जिससे मुकदमे की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

हड़ताल के दौरान वकीलों ने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए नारे लगाए और न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   संभल : बाइक टक्कर में दरोगा की मौत, साथी घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *