वाराणसी के क्रीं-कुण्ड में धूमधाम से मनाया गया अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम का अभिषेक दिवस

वाराणसी के क्रीं-कुण्ड में धूमधाम से मनाया गया अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम का अभिषेक दिवस

वाराणसी (जनवार्ता)। रविंद्रपुरी स्थित विश्वविख्यात अघोरपीठ ‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’ में मंगलवार को अघोर परंपरा के अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र दिन रहा। इस दिन पीठ के 10वें पीठाधीश्वर (ब्रह्मलीन) बाबा राजेश्वर राम (बुढ़ऊ बाबा) का महानिर्वाण दिवस तथा वर्तमान (11वें) पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी का अभिषेक दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। साथ ही, विख्यात सामाजिक संस्था ‘अघोराचार्य बाबा कीनाराम शोध एवं सेवा संस्थान’ का स्थापना दिवस भी इस अवसर पर मनाया गया।

rajeshswari

सोमवार सुबह से ही देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु, साधु-संत और महात्मा इस पावन स्थल पर पहुंचने लगे थे। मंगलवार को सुबह दैनिक सफाई, आरती-पूजन के बाद सभी का इंतजार था अपने आराध्य अघोराचार्य महाराजश्री की झलक पाने का। सुबह साढ़े दस बजे जब अघोराचार्य अपने कक्ष से बाहर निकले, तो ‘हर हर महादेव’ के गगनभेदी उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

श्रद्धालुओं ने अनुशासित ढंग से कतारें लगाईं और बारी-बारी से दर्शन किए। अघोराचार्य ने सबसे पहले अपने दादा गुरु बाबा राजेश्वर राम (बुढ़ऊ बाबा) की समाधि पर आरती-पूजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी तथा अघोरेश्वर महाप्रभु बाबा अवधूत भगवान राम जी की मूर्तियों व समाधियों का पूजन किया।

अघोराचार्य के ‘औघड़-तख्त’ पर विराजमान होते ही परिसर एक बार फिर ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। एक-एक कर सभी श्रद्धालु, साधु-महात्माओं ने दर्शन प्राप्त किए और प्रसाद ग्रहण किया। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पीठ परिसर के बाहर मेले जैसा माहौल था, जहां दर्शन-पूजन के बाद बड़ी संख्या में लोग स्थानीय वस्तुओं की खरीददारी करते दिखे।

इसे भी पढ़े   शाहजहांपुर : ट्रेन से कटकर दंपती, दो बच्चों समेत पांच की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *