आलोक प्रियदर्शी नए अपर पुलिस आयुक्त
24 आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती
वाराणसी (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं, जिसमें कुल 24 आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती हुई है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और बेहतर प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिला है।

गाजियाबाद कमिश्नरेट से 2011 बैच के तेजतर्रार आईपीएस आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त (एडिशनल पुलिस कमिश्नर) के पद पर तैनात किया गया है। पटना मूल के आलोक प्रियदर्शी उत्तर प्रदेश में ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अब तक 42 कुख्यात अपराधियों के एनकाउंटर में हिस्सा लिया है, खासकर पश्चिमी यूपी में अपराधियों के बीच उनका नाम डर का प्रतीक माना जाता है। बदायूं कांड जैसे संवेदनशील मामलों में उनके निर्णायक फैसलों की काफी सराहना हुई। वे पहले पत्रकार भी रह चुके हैं और जेएनयू से शिक्षा प्राप्त की है।
दूसरी ओर, वाराणसी कमिश्नरेट में डीसीपी क्राइम और एडीसीपी काशी के पद पर कार्यरत 2019 बैच के आईपीएस संभालीं।
ये तबादले प्रदेश भर में अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और संवेदनशील क्षेत्रों में बेहतर प्रबंधन के लिए किए गए हैं। वाराणसी में आलोक प्रियदर्शी की तैनाती से शहर की कानून-व्यवस्था में नई सख्ती और ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

