देवरिया : राम बारात के दौरान राम-लक्ष्मण बने कलाकारों की पिटाई, 7 घायल

देवरिया : राम बारात के दौरान राम-लक्ष्मण बने कलाकारों की पिटाई, 7 घायल

देवरिया (जनवार्ता): उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम राम बारात के दौरान बवाल हो गया। गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने रामलीला के कलाकारों पर हमला कर दिया। राम और लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को दौड़ाकर खेत में ले जाकर लाठियों से पीटा गया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। इस हमले में रामलीला समिति के अध्यक्ष अतुल पांडेय सहित सात लोग घायल हुए हैं।

rajeshswari

घटना का कारण: रामलीला मेले के दौरान 7 अक्टूबर को कुछ युवक लड़कियों से छेड़खानी कर रहे थे। रामलीला समिति के सदस्यों ने उन्हें डांटकर पुलिस को बुलाया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज युवकों ने मौका देखकर राम बारात के दिन हमला कर दिया।

आक्रोश और पुलिस कार्रवाई: हमले के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एकौना थाने पर प्रदर्शन किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष उमेश वाजपेयी और उपनिरीक्षक शिव बचन को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है और 12 नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

एसपी का बयान: एसपी संजीव सुमन ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच शुरू हो गई है।

समिति अध्यक्ष का बयान: अतुल पांडेय ने बताया कि दो दिन पहले छेड़खानी का विवाद शांत हो गया था, लेकिन अचानक 25-30 लोग लाठी-डंडों के साथ हमला करने पहुंचे। राम और लक्ष्मण बने कलाकारों को खेत में ले जाकर बुरी तरह पीटा गया।

इसे भी पढ़े   Navratri  kanya pujan 2023 : नवरात्री कन्या पूजन में रखें विशेष ध्यान

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिससे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का आश्वासन दिया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *