गंगा स्वच्छता के लिए मणिकर्णिका घाट पर जागरूकता अभियान

गंगा स्वच्छता के लिए मणिकर्णिका घाट पर जागरूकता अभियान

नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को दिलाई स्वच्छता की शपथ

नमामि गंगे के स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मणिकर्णिका घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को गंगा संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान घाट परिसर में फैली गंदगी को एकत्र कर कूड़ेदानों में डाला गया तथा श्रद्धालुओं से घाटों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई।
स्वयंसेवकों ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से कहा कि गंगा केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि देश की आध्यात्मिक और आर्थिक जीवन रेखा भी है। इसकी निर्मलता और अविरलता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
गंगा सेवक राजेश शुक्ल ने कहा कि स्वच्छ घाट और निर्मल गंगा शहर की पहचान को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि काशी आज आस्था के साथ-साथ स्वच्छता और जनभागीदारी का भी उदाहरण बनती जा रही है।
अभियान में आनंद शर्मा, राधा शर्मा, विवेक शर्मा, अवंतिका शर्मा, कृतिका शर्मा, आयांश शर्मा और रोहित शर्मा सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   जयपुर में युवक की हत्या पर बवाल,हिरासत में 12 लोग;सरकार ने किया 50 लाख मुआवजे का ऐलान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *