ईएसआईसी की 75वीं स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ आयुष कैंप

ईएसआईसी की 75वीं स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ आयुष कैंप

वाराणसी (जनवार्ता) । कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अपने 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे देश में विशेष सेवा पखवाड़ा (24 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक) मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को वाराणसी के मेडिकल कॉलेज में आयुष (आयुर्वेद, योग, नैचुरोपैथी, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) कैंप का आयोजन किया गया।

rajeshswari

इस कैंप में विशेष रूप से कृष्णमूर्ति फाउंडेशन (राजघाट) में कार्यरत कर्मचारियों को लक्षित किया गया। कैंप के दौरान कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई, आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए गए।

योग प्रशिक्षक ने कर्मचारियों को योग के महत्व और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, रक्त की शुद्धता बढ़ती है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। उन्होंने अपील की कि दिन की शुरुआत हल्के व्यायाम या योग से करें, जिससे रोग शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते।

ईएसआईसी के इस आयोजन का उद्देश्य श्रमिकों और उनके परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा आयुष पद्धतियों के माध्यम से निवारक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यह कैंप ईएसआईसी के 75 वर्षों की सेवा यात्रा में स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ईएसआईसी ने पूरे पखवाड़े में विभिन्न गतिविधियां जैसे स्वास्थ्य जांच शिविर, योग कैंप, स्वच्छता अभियान आदि आयोजित किए हैं, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों तक लाभ पहुंचे।

इसे भी पढ़े   समाजवादी पार्टी ने धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *