वाराणसी: चोलापुर में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त

वाराणसी: चोलापुर में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त

ग्रामीणों में आक्रोश

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता) : चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दहा (औरा) बाजार में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मूर्ति भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग पर स्थित है, जहां 24 घंटे लोगों का आवागमन रहता है। हैरानी की बात है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद अपराधी इस घटना को अंजाम देने में सफल रहे।

मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर चोलापुर थाने के SHO और ACP सारनाथ विजय प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। ACP सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांति स्थापित की और आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम प्रधान औरा, विद्योत्मा देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वर्तमान में घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े किए हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोग इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इसे भी पढ़े   प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने बीएचयू के 29वें कुलपति के रूप में कार्यभार संभाला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *