होलिका दहन से पूर्व शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लंबी कतारें

होलिका दहन से पूर्व शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लंबी कतारें

वाराणसी (जनवार्ता)। होलिका दहन से एक दिन पूर्व जनपद के शहर और ग्रामीण इलाकों में शराब की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। दोपहर से ही देसी, विदेशी और बीयर की दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। लोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए, वहीं कई स्थानों पर देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।

rajeshswari

त्योहार को देखते हुए कई लोगों ने पहले से ही खरीदारी करने का मन बनाया था। जैसे-जैसे शाम नजदीक आई, दुकानों पर भीड़ और बढ़ती गई। स्थिति यह रही कि कई स्थानों पर ग्राहकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कुछ दुकानों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। गांवों के आसपास स्थित ठेकों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कई स्थानों पर लोग सड़क किनारे कतारबद्ध खड़े दिखे। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ जगहों पर हल्की नोकझोंक की स्थिति भी बनी, हालांकि पुलिस और आबकारी विभाग की सक्रियता से व्यवस्था सामान्य रही।

दुकानदारों का कहना है कि होली जैसे बड़े त्योहार पर हर वर्ष बिक्री में बढ़ोतरी होती है। इस बार भी मांग में काफी इजाफा देखा गया। त्योहार के चलते लोगों ने एक-दो दिन पहले से ही स्टॉक करने की कोशिश की।

प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हंगामा न करें।

इसे भी पढ़े   CM अरविंद केजरीवाल ने दिया ED के समन का जवाब,कहा-'मैं आश्चर्यचकित हूं कि आपने…'

गौरतलब है कि होली के मौके पर रंग-गुलाल के साथ-साथ खान-पान और अन्य तैयारियों में भी बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वहीं शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़ ने त्योहार की तैयारियों की एक अलग तस्वीर भी पेश

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *