कर्मदेश्वर तालाब के सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

कर्मदेश्वर तालाब के सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कंदवा स्थित कर्मदेश्वर मंदिर परिसर में पंचकोशी मार्ग के प्रथम पड़ाव कर्मदेश्वर तालाब के सुंदरीकरण कार्य का शुक्रवार को विधिवत हवन-पूजन के साथ भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

rajeshswari

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह के सौजन्य से पर्यटन विभाग द्वारा 486.70 लाख रुपये की लागत से तालाब का सर्वांगीण विकास और सुंदरीकरण किया जाएगा। कार्यों में तालाब के चारों ओर पाथवे निर्माण, जल निकासी के लिए सीवर व्यवस्था, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, स्टोन वर्क सहित अन्य सुंदरीकरण कार्य शामिल हैं।

रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बताया कि इस परियोजना से पंचकोशी यात्रियों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि तालाब के सुंदरीकरण से क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता और बढ़ेगी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, सुधीर वर्मा राजू, मिलन मौर्य, अजीत पटेल, सियाराम पटेल, राजकुमार वर्मा, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, कमलेश पाल, गोविंद दास गुप्ता, पार्षद श्याम भूषण सिंह, गोपाल नारायण सिंह, चंद्रशेखर, अजय विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   चौबेपुर : सोते युवक की गला रेतकर हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *