रोडवेज ओवरब्रिज की दीवार से टकराकर नीचे गिरा बाइक सवार

रोडवेज ओवरब्रिज की दीवार से टकराकर नीचे गिरा बाइक सवार

साथी भी गंभीर

rajeshswari

पिलर नंबर 74 के पास हुआ हादसा, एक बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर

वाराणसी (जनवार्ता) । सिगरा थाना क्षेत्र के रोडवेज ओवरब्रिज पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार प्रमोद कुमार वर्मा (28) ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा, जबकि उसका साथी समीर शर्मा (26) पुल पर ही घायल होकर गिर पड़ा। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना ओवरब्रिज के पिलर नंबर 74 के पास हुई। सूचना मिलते ही रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह और विद्यापीठ चौकी प्रभारी पार्थ तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा पहुंचाया। वहां प्रमोद की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

विद्यापीठ चौकी प्रभारी पार्थ तिवारी के अनुसार, गाजीपुर के गोरा बाजार निवासी प्रमोद कुमार वर्मा अपने साथी समीर शर्मा के साथ बाइक से चौकाघाट की ओर से लहरतारा जा रहा था। इसी दौरान पिलर नंबर 74 के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गई। टक्कर के बाद प्रमोद नीचे गिर गया, जबकि समीर पुल पर ही घायल अवस्था में पड़ा रहा।

पुलिस ने दोनों घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इसे भी पढ़े   जल निगम का मोटर बिगड़ने से मिर्जामुराद में पानी के लिए मचा हाहाकार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *