वाराणसी में पेंशनर्स का काला दिवस, वैलिडेशन एक्ट 2025 के विरोध में प्रदर्शन

वाराणसी में पेंशनर्स का काला दिवस, वैलिडेशन एक्ट 2025 के विरोध में प्रदर्शन

वाराणसी (जनवार्ता)। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मण्डलीय शाखा वाराणसी की बैठक शास्त्री घाट (कचहरी के निकट) पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मण्डलीय संयोजक इं. एस. डी. मिश्र ने की, जबकि संचालन जिला संरक्षक अवध नारायण पाण्डेय ने किया।

rajeshswari

बैठक में प्रांतीय संरक्षक इं. शमसुल आरेफिन तथा मण्डल संरक्षक इं. आर. पी. मिश्र सहित विभिन्न पेंशनर संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था, सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ, विद्युत पेंशनर्स परिषद, सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद, राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद, कमर्शियल टैक्स (रिटायर्ड) ऑफिसर्स एसोसिएशन, पीसीएस रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन, पीडीएस (रिटायर्ड) वेलफेयर एसोसिएशन एवं सिंचाई अभियन्ता कल्याण संघ सहित अन्य संगठन शामिल रहे।

वित्त विधेयक 25 मार्च 2025 (वैलिडेशन एक्ट 2025) के एक वर्ष पूर्ण होने पर पेंशनर्स ने काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस (काला दिवस) मनाया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गठित आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के संदर्भित राजपत्र में पेंशनरों का उल्लेख न होना चिंता का विषय है, जबकि पूर्ववर्ती वेतन आयोगों में पेंशनरों को स्पष्ट रूप से शामिल किया जाता रहा है।

पेंशनर्स ने बताया कि वैलिडेशन एक्ट 2025 को वापस लेने के लिए 23 जून 2025 और 17 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में 25 मार्च 2026 को पूरे प्रदेश में पुनः ज्ञापन सौंपा गया।

बैठक के बाद पेंशनर्स ने जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर इं. शमसुल आरेफिन, इं. आर. पी. मिश्र, डॉ. सुधाकर मिश्र, डॉ. रामानन्द दीक्षित, रामा यादव, इं. डी. एल. श्रीवास्तव, डॉ. परमहंस मिश्र, इं. एस. एन. मणि, नागेन्द्र सिंह, इं. ए. के. वर्मा, हीरालाल, अवधेश मिश्र, एस. एस. श्रीवास्तव, यू. पी. सिंह, इं. हरिशंकर यादव, अमरदेव, प्रभाकर दुबे, शिव प्रकाश, वी. एन. त्रिपाठी, दयाशंकर सिंह यादव, लल्लन सिंह, रामचन्द्र गुप्ता एवं श्रीमती शैलकुमारी सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इसे भी पढ़े   विंध्याचल धाम जाने वालों के लिए रोडवेज की खास तैयारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *