बीएलडब्लू से बीएचयू मार्ग चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू, देर रात चला जेसीबी

बीएलडब्लू से बीएचयू मार्ग चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू, देर रात चला जेसीबी

वाराणसी (जनवार्ता)। बीएलडब्लू से काशी हिंदू विश्वविद्यालय तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने देर रात बड़ी कार्रवाई शुरू की। इससे पहले मार्ग पर नापी कर नीले और लाल निशान लगाए गए थे। बुधवार देर रात बीएचयू स्थित सिंह द्वार के सामने जेसीबी मशीन पहुंची और अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।
अचानक शुरू हुई कार्रवाई से आसपास के मकान मालिकों में हड़कंप मच गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। ध्वस्तीकरण के बाद अब सड़क पर पड़े मलबे को हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मलबा हटते ही बीएचयू से सुंदरपुर तक का मार्ग चौड़ा नजर आने लगेगा। यह मार्ग अत्यंत व्यस्त होने के बावजूद काफी संकरा था। जिसके चलते यहां आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी। सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात सुगम होने के साथ आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   काशी में स्वर्णमयी अन्नपूर्णा दर्शन: धनतेरस से अन्नकूट तक पांच दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *