वाराणसी : होटल में भाई-बहन ने  विषाक्त खाकर दी जान

वाराणसी : होटल में भाई-बहन ने  विषाक्त खाकर दी जान

बड़ी बहन की मौत के बाद उसके अस्थि कलश का विसर्जन करने आए थे काशी

वाराणसी (जनवार्ता)। हैदराबाद से बड़ी बहन काअस्थि कलश विसर्जित करने काशी आए एक भाई-बहन ने शहर के सिगरा स्थित  होटल सिटी इन में विषाक्त खाकर आत्महत्या कर ली। जहां दोनों चार दिन पहले ठहरे थे।

rajeshswari

पुलिस सूत्रों के अनुसार, भाई-बहन चार दिनों पूर्व यहां आए थे, लेकिन उनका कमरा अंदर से बंद था। आज दोपहर में जब होटल स्टाफ ने कमरा चेक करने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मोबाइल और कमरे के एक्सटेंशन नंबर पर बार-बार कॉल करने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। करीब 3 बजे होटल प्रबंधन ने सिगरा पुलिस को सूचना दी।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;

डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एसीपी चेतगंज ईशान सोनी, प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरे का ताला खुलवाया। अंदर का नजारा बेहद भयावह था । दोनों के शव फर्श पर पड़े थे, मुंह से झाग निकल रहा था। पास में स्टूल पर जहरीली दवाइयों की बोतलें और पानी का गिलास रखा था। बेड साफ-सुथरा था, जबकि दोनों ने नीचे फर्श पर बिस्तर बिछा रखा था।
मृतकों के नाम गणेश (45) तथा लक्ष्मी (38) थे, जो भाई और बहन बताए जाते है ।

फोरेंसिक टीम ने कमरे से फिंगरप्रिंट्स सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया है। होटल कर्मचारियों ने बताया कि भाई-बहन चार दिन पहले आए । आधार कार्ड के अनुसार उनका पता हैदराबाद के सिकंदराबाद इलाके का था, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि वे वहां 12 साल से नहीं रहते।

इसे भी पढ़े   चितईपुर: पुलिस ने तीन बाइक चोरों को चोरी की 9 मोटर साइकिलों के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने 6 लाख रुपए नगदी और अन्य सामान भी बरामद किया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *