‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहा था बुलेट सवार, कैंट पुलिस ने कर दिया सीज

‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहा था बुलेट सवार, कैंट पुलिस ने कर दिया सीज

वाराणसी (जनवार्ता): कैंट थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक अनोखा केस हाथ लग गया। विकास भवन के पास नियमित चेकिंग अभियान चला रहे थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा की नजर एक बिना नंबर प्लेट वाली रॉयल एनफील्ड बुलेट पर पड़ी। नजदीक जाकर देखा तो हैरानी का ठिकाना नहीं रहा नंबर प्लेट की जगह बाइक पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था: “UGC का बाप”।

rajeshswari

यह देख पुलिसकर्मी भी कुछ पल के लिए चौंक गए। लेकिन ‘स्टाइल’ ज्यादा देर नहीं टिक सका। कैंट पुलिस ने तुरंत बुलेट को जब्त कर थाने पहुंचा दिया।

जांच में सामने आया कि बुलेट चौबेपुर निवासी चन्द्रभानमणि तिवारी की है, जो नगर निगम वाराणसी में संविदा कर्मी के पद पर तैनात हैं। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगाई गई थी और इसके स्थान पर यह लिखा गया था, जो मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का साफ उल्लंघन है। बुलेट को सीज कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि ऐसे लिखे-पढ़े या संदेश वाले वाहनों पर सख्ती बरती जा रही है, क्योंकि इससे न सिर्फ यातायात नियम तोड़े जाते हैं बल्कि पहचान छिपाने का भी प्रयास होता है।

इसे भी पढ़े   काशी तमिल संगमम् 4.0 : नमो घाट पर बच्चों ने सीखी तमिल भाषा और संस्कृति
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *