बीएचयू छात्रावास में दरोगा समेत तीन पर मारपीट का मुकदमा, चाणक्य हॉस्टल में हुई घटना

बीएचयू छात्रावास में दरोगा समेत तीन पर मारपीट का मुकदमा, चाणक्य हॉस्टल में हुई घटना

लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू

वाराणसी (जनवार्ता)। (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) के चाणक्य छात्रावास में मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बीए एलएलबी के छात्र प्रशांत राज की तहरीर पर लंका थाने में दरोगा समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों में उपनिरीक्षक मनोज कुमार निवासी कानपुर, मोहित कुमार और प्रशांत कुमार शामिल हैं।

rajeshswari


पीड़ित छात्र का आरोप है कि तीनों आरोपी धोखे से छात्रावास में घुस आए और उस पर तथा उसके मित्र हर्ष पर हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्रों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रावास में हुई पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।


पुलिस के अनुसार, हर्ष और प्रशांत कुमार चाणक्य छात्रावास के कमरा नंबर 72 में रूम पार्टनर हैं। दोनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान प्रशांत ने अपने भाई उपनिरीक्षक मनोज कुमार को बुला लिया। इसके बाद कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।


बताया जा रहा है कि आरोपी उपनिरीक्षक मनोज कुमार कानपुर के कलेक्टरगंज थाने में तैनात हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


लंका थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। छात्रावास में मौजूद छात्रों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   एसटीएफ के हत्थे चढ़ा ड्रग्स तस्करी का सरगना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *