काशी में छठ की छटा, अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

काशी में छठ की छटा, अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

वाराणसी (जनवार्ता)। महापर्व छठ के अवसर पर रविवार की शाम काशी के गंगा घाटों से लेकर पोखरों और तालाबों तक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को गाय के दूध और गंगाजल से अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान घाटों पर हर-हर महादेव और छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे। इस कड़ी में खोजवां स्थित शंकुलधारा पोखरा पर शाम से ही व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ जुटने लगी। महिलाएं पारंपरिक छठ गीत गाते हुए एवं पुरुष सिर पर पूजन सामग्री से सजे दौरे और सूप लेकर घाट पहुंचीं।

rajeshswari

सूर्यास्त के समय घुटने भर पानी में खड़े होकर विधि-विधान से अर्घ्य दिया। दीप जलाकर भगवान भास्कर की आराधना की। वही शहर के नमो घाट, राजघाट, प्रह्लाद घाट, गाय घाट, ब्रह्मा घाट, पंचगंगा घाट, अस्सी घाट, तुलसी घाट, केदार घाट, दशाश्वमेध घाट सहित अन्य घाटों, पोखरे एवं तालाबों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। गोधूलि बेला में गंगा किनारे छठी मैया और सूर्यदेव की उपासना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान खोजवां की महिलाओं ने बताया कि छठ पर्व उनके परिवारों में कई पीढ़ियों से मनाया जा रहा है। पड़ोसियों और परिचितों के साथ शंकुलधारा पोखरे पर एकत्र होकर परंपरा का निर्वहन कर रही हैं। 36 घंटे के निर्जला व्रत के तहत सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। वही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा और अधिकारी व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे।

इसे भी पढ़े   मंत्री के इंतजार में 20 मिनट रुका रहा इंटरनेशनल मैच
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *