नागरिक सुरक्षा ने बच्चों को बताए भूकंप से बचाव के उपाय

नागरिक सुरक्षा ने बच्चों को बताए भूकंप से बचाव के उपाय

वाराणसी (जनवार्ता)। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से एलटी कॉलेज स्थित कम्पोजिट विद्यालय अर्दली बाजार में शुक्रवार को भूकंप से बचाव संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विवेक कुमार एवं डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने बच्चों को भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

rajeshswari

उन्होंने सुरक्षित स्थान पर जाने, सिर को ढककर झुकने और अन्य बचाव तकनीकों का अभ्यास भी कराया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बाबूलाल यादव ने नागरिक सुरक्षा टीम का स्वागत किया। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अंजनी कुमार सिंह,आभा सिंह, चेतना कुमारी, लक्ष्मी चौबे, हालिमा सादिया, सरोज भारती आदि थे।

इसे भी पढ़े   अस्सी घाट पर "गंगा स्वच्छता पखवाड़ा" के तहत स्वच्छता अभियान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *