गंगा बाढ़ के बीच चला स्वच्छता अभियान
वाराणसी (जनवर्ता)। बढ़ती गंगा के बीच गुरुवार को नमामि गंगे के तत्वावधान में सिंधिया घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। गंगा के सतही जल से गंदगी हटाई गई और घाटों पर फैले निर्माल्य को नगर निगम कर्मियों को सुपुर्द किया गया।श्रमदान के बाद मां गंगा की आरती उतारी गई और लाउडस्पीकर से स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया गया।


संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता जनस्वास्थ्य की नींव है और पर्यावरण की रक्षा सबका कर्तव्य है। अभियान में नगर निगम के सफाईकर्मी और स्थानीय श्रद्धालु शामिल रहे।

