वसंत कन्या महाविद्यालय में चलचित्र प्रदर्शन व कार्यशाला का आयोजन

वसंत कन्या महाविद्यालय में चलचित्र प्रदर्शन व कार्यशाला का आयोजन

वाराणसी (जनवार्ता)। वसंत कन्या महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में बुधवार को ‘चलचित्र प्रदर्शन व संवादात्मक कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। जिसमें ‘स्वार्थ से परे’ नामक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म की स्क्रीनिंग की गई। जहाँ फ़िल्म निर्देशक सौरव सरकार ने ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम में आने वाले व्यक्तियों की चुनौतियों, अनुभवों और क्षमताओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस फ़िल्म के माध्यम से समावेशिता और सहानुभूति का संदेश साझा किया गया।

rajeshswari


इस दौरान छात्राओं के लिए यह विशेष अवसर था कि उन्होंने फिल्म निर्माण और उसके गुणों के बारे में प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने छात्राओं द्वारा निर्मित फिल्म विडियो पर भी अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सौमिली मंडल और डॉ. निहारिका लाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. रचना श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष डॉ. निहारिका लाल, डॉ. सुप्रिया सिंह, डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. सौमिली मंडल और डॉ. मालविका मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़े   चांदमारी चौकी पुलिस पर क्षेत्राधिकार के अतिक्रमण का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *