युवक की सिर कूंचकर हत्या, मैदान में मिला शव

युवक की सिर कूंचकर हत्या, मैदान में मिला शव

वाराणसी (जनवार्ता)। जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा चुंगी के पीछे गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुस्लिमपुरा निवासी नौशाद (26) के रूप में हुई है। आशंका है कि उसकी सिर कुचलकर हत्या की गई है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात नौशाद को उसके दोस्तों ने बुलाया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह जब कुछ बच्चे खेलने के लिए मैदान पहुंचे तो उन्होंने शव देखा और स्थानीय लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल-112 और जैतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एसीपी चेतगंज ईशान सोनी और एसओ बृजेश मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।

परिजनों के मुताबिक, नौशाद पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसके पिता शमीम अहमद का पहले ही निधन हो चुका है। शव देखकर परिवारजन रो पड़े।

इसे भी पढ़े   मौत के बाद घरवालों ने दफना दिया था बच्ची का शव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *