वराणसी: गंगा में उतराया मिला वृद्ध महिला का शव

वराणसी: गंगा में उतराया मिला वृद्ध महिला का शव

वाराणसी  (जनवार्ता) : दशाश्वमेध घाट पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गंगा नदी में एक वृद्ध महिला का शव तैरता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से निकलवाया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 70-75 वर्ष प्रतीत होती है। महिला ने साड़ी पहन रखी थी, जो पानी में भीगने के कारण गंदी और फटी हुई थी। प्रारंभिक जांच में शव के कई घंटे पुराना होने का अनुमान है। संभावना जताई जा रही है कि शव किसी अन्य स्थान से बहकर दशाश्वमेध घाट तक पहुंचा।

पुलिस ने आसपास के नाविकों और लोगों से पूछताछ की, लेकिन अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी। शव को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, और पहचान के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी साझा की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *