घने कोहरे ने फिर ठंड के साथ रोकी ट्रेनों की रफ्तार

घने कोहरे ने फिर ठंड के साथ रोकी ट्रेनों की रफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) । उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज करवट लेते ही घना कोहरा और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जहां लोग ठंड और गलन से परेशान हैं, वहीं रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं।

rajeshswari

ट्रेन यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिवगंगा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12560), जो सामान्यतः वाराणसी से सुबह 8 बजे नई दिल्ली पहुंचती है, आज दोपहर 2:30 बजे पहुंची। इस तरह यह लगभग 6.5 घंटे लेट रही। इसी तरह बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12582), जो सुबह 9:45 बजे नई दिल्ली पहुंचने वाली है, शाम 5 बजे तक पहुंची, यानी करीब 7 घंटे की देरी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, घने कोहरे के कारण दिल्ली-वाराणसी रूट सहित पूरे उत्तर भारत में विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई है, जिससे ट्रेनों की गति काफी कम कर दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सतर्कता बरती है, लेकिन इससे यात्रा कार्यक्रम पूरी तरह बिगड़ गए हैं। दिल्ली आने-जाने वाली दर्जनों ट्रेनें प्रभावित हैं, जिसमें वंदे भारत, राजधानी और अन्य सुपरफास्ट ट्रेनें भी शामिल हैं।

यात्रियों ने बताया कि ठंड में स्टेशन पर लंबा इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। कई यात्रियों को खाने-पीने और गर्म रहने की व्यवस्था में दिक्कत आ रही है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेनों की स्थिति एनटीईएस या रेलवे ऐप से जांच लें और बिना जरूरत के स्टेशन न पहुंचें।

इसे भी पढ़े   मिर्जमुराद : हाईवे पर ट्रक खड़ी कर उतरते ही तेज रफ्तार वाहन ने ली चालक की जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *