पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी जरूरी: धर्मेन्द्र राय

पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी जरूरी: धर्मेन्द्र राय

वाराणसी (जनवार्ता )
सावन मास के पहले सोमवार को मिर्जामुराद के गौर गांव स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा एमएलसी एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र राय ने छात्राओं व कॉलेज परिवार के साथ मिलकर परिसर में विभिन्न पौधे रोपे।

rajeshswari

पौधारोपण के उपरांत अपने संबोधन में एमएलसी धर्मेन्द्र राय ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करेगा। हमें नियमित रूप से पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्रबंधक संजीव सिंह गौतम ने कहा, “पौधे धरती माता का श्रृंगार हैं। यदि यह श्रृंगार बढ़ेगा तो हम सभी सुरक्षित रहेंगे। पौधारोपण केवल औपचारिकता न बने, इसकी रक्षा व देखभाल भी हर किसी का दायित्व हो।”

कार्यक्रम में धर्मेन्द्र राय को कॉलेज की ओर से मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि संदीप सिंह ‘मिंटू’, डॉ. वंशराज पटेल, प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, सचिव योगेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बिंद, बच्चन बिंद, संजय मिश्रा, प्रवक्ता डॉ. अंजना सिंह, डॉ. संगीता सिंह, अमृता सिंह, गौरव उपाध्याय, श्वेता पटेल, स्नेहा मिश्रा, संजू गुप्ता, मुकेश यादव, राजेश सिंह, वीरेंद्र समेत कॉलेज की अनेक छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़े   अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, भूमाफिया पर जारी रहेगी कार्रवाई : सीएम योगी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *