जिलाधिकारी ने सुनी जन शिकायतों की लापरवाही पर सख्त दी चेतावनी

जिलाधिकारी ने सुनी जन शिकायतों की लापरवाही पर सख्त दी चेतावनी

वाराणसी जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि जन शिकायतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

rajeshswari

शनिवार को पिंडरा तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं जनता की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण किया। कुल प्राप्त 131 प्रार्थना-पत्रों में से 12 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना-पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त आवेदनों को गुणवत्ता के साथ एक सप्ताह के भीतर निपटाना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की बातों को गंभीरता से सुना जाए। विशेष रूप से राजस्व और जमीन से संबंधित विवादों में कानूनगो, लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण अनिवार्य किया जाए। जांच के दौरान शिकायतकर्ता या मौके पर उपस्थित व्यक्तियों के हस्ताक्षर अवश्य लिए जाएं तथा फोटोग्राफ भी सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपने विभाग स्तर पर ही शिकायतकर्ताओं को संतुष्टि प्रदान करते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाए। अधिकांश शिकायतें जमीन और राजस्व विवादों से जुड़ी होने पर उन्होंने संयुक्त टीम द्वारा सत्यापन और एक सप्ताह में निस्तारण का सख्त आदेश दिया।

इसे भी पढ़े   रोहनिया विधायक ने दिव्यांगजन महिलाओं को वितरित की मोटराइज्ड सिलाई मशीनें
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *