जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जनता दर्शन में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जनता दर्शन में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

वाराणसी  जनवार्ता): जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में आयोजित जनता दर्शन (जनसुनवाई) कार्यक्रम में आमजन की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

rajeshswari

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की जो भी शिकायतें आ रही हैं, उनका ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि फरियादियों की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाए।

यह कार्यक्रम जनता व प्रशासन के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे जमीनी स्तर की समस्याओं का त्वरित निदान संभव होता है। जिलाधिकारी की इस पहल से फरियादियों में संतोष देखा गया।

इसे भी पढ़े   बिजली कर्मियों ने निजीकरण के हर स्वरूप के पुरजोर विरोध करने का लिया संकल्प
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *